HomeGhazipurसपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी बेदी राम के बेटे ने नुक्कड़ सभा के माध्यम...

सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी बेदी राम के बेटे ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से युवाओं में भरा जोश

सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी बेदी राम के बेटे ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से युवाओं में भरा जोश

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकताः राजीव सिंह बेदी
उग्रसेन सिंह
जखनियां, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के सादात विकास खंड के विधानसभा जखनिया में ग्राम पंचायत दौलत नगर में घर-घर जाकर सपा-सुभासपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रत्याशी बेदी राम को आशीर्वाद देने की अपील करते हुए उनके बेटे राजीव सिंह बेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार यानी भाजपा आम जनमानस पूरी तरह से त्रस्त चुका है।

बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार यदि बनी तो युवाओं को पहली प्राथमिकता के अनुसार रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जाएगा एवं जखनिया विधानसभा को विकास की नई धारा से जोड़कर जो अभी तक जखनिया विधानसभा विकास से अछूता रहा सड़कें, शिक्षा, बिजली सहित तमाम जैमिनी सुविधाओं को जखनिया विधानसभा में उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा। रोजगार की नई-नई योजनाओं को पैदा कर जखनिया विधानसभा के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करके जखनिया विधानसभा को उत्तम विधानसभा बनाने का भी किया जाएगा। बताते चलें कि बच्चों, महिलाओं सहित सभी ने आगे आकर कहा कि यहां केवल सपा-सुभासपा गठबंधन ही चुनाव लड़ रहा है।

वहीं पूर्व प्रधान ने कहा कि सपा-सुभासपा गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है। उसके सामने अन्य पार्टियां धराशाई हो गई है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान फेक्कन यादव, संतोष पाल, हरीशचंद्र पाल, लाल बहादुर पाल, सलीम खान, उपेंद्र पाल, मोहम्मद अली, अशोक यादव मास्टर, राजेश प्रजापति, सतीश यादव, गुड्डू अली, सदन हसनैन, जितेंद्र सिंह चौधरी ब्यूरो चीफ वाराणसी, अवकाश यादव वरिष्ठ पत्रकार, दिलीप कुमार वरिष्ठ पत्रकार, संजय कुमार मास्टर, मुकेश पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read