HomeFirozabadमोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने दिये सख्त निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिले में मोहर्रम और आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को नालबंद चौकी में मुस्लिम धर्मगुरुओं और विभिन्न कमेटियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने की।
बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और समाजसेवियों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान ताजिए और अलम की ऊंचाई किसी भी स्थिति में 8 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि जुलूस के दौरान गैर पारंपरिक तरीके न अपनाए जाएं और अस्त्र-शस्त्र या तोड़फोड़ करने वाली वस्तुएं जुलूस में बिल्कुल भी शामिल न हों। डीजे की आवाज नियंत्रित रखने और नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करने व एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा, “त्योहार आपसी भाईचारे और खुशी का प्रतीक होते हैं, हम सबका दायित्व है कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे माहौल बिगड़े या खुशियां गम में बदल जाएं।”
बैठक के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने करबला स्थल का निरीक्षण किया जिन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ताजिया दफीना के दौरान श्रद्धालु नंगे पांव चलते हैं, इसलिए रास्ते में पर्याप्त मात्रा में मिट्टी डलवाने, साफ-सफाई, लाइटिंग, पानी, और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। करबला गेट के पास टूटी सड़क पर इंटरलॉकिंग कराने और जुलूस मार्ग पर लटके तारों को ऊपर करने व खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के भी निर्देश दिए गए।
कांवड़ यात्रा को लेकर पचोखरा में समीक्षा करबला निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारियों ने टूण्डला क्षेत्र के गांव पचोखरा में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की। इसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। 5 से 6 शिविर लगाए जाएं जहां शिवभक्तों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा, “यदि हम शिव भक्तों को बेहतर सुविधा दे पाये तो भविष्य में यही कार्य हमें यादगार बना देगा।” ट्रैफिक डायवर्जन की योजना पर भी चर्चा की गई और नागरिकों को समय से सूचित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि वालंटियरों की मदद से कांवड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस टीम हर स्थिति में सहयोग के लिए तैयार रहेगी। प्रशासन द्वारा की जा रही इस व्यापक तैयारी का मकसद यह है कि मोहर्रम और कांवड़ यात्रा दोनों ही आयोजन शांति, व्यवस्था और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हो सकें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read