963204
पुलिस को जरिए जानकारी मिली थी कि कुछ लोग गांजे की खेप लेकर पुराने बाईपास, गोविन्द पार्क के पास से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई जिसमें दो लोगों को मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी गामा-2 ग्रेटर नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर और राजीव कुमार निवासी संदलिपुर, मुरादाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहे थे और लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करके आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य तक माल पहुंचाते थे। गाड़ी के भीतर गांजे को बेहद चालाकी से छिपाया गया था, ताकि पुलिस चेकिंग में भी कोई शक न हो। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई और इसमें थाना टूण्डला की टीम के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर काम किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी हालत में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










