भारी संख्या में रोगियों ने उठाया लाभ
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। पूर्व विधायक रामदेव दुबे की पुण्य स्मृति में शिव कुमारी दुबे इंटर कॉलेज नौडेरा सुवंसा में आयोजित तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी भारी संख्या में उपस्थित होकर मरीजों ने जांच परीक्षण और इलाज का लाभ उठाया।
शिविर के दूसरे दिन शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राजेश दुबे ने दिल्ली एम्स के गठिया विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. उमा कुमार तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत अभिनंदन किया। तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली एम्स सहित सफदरगंज, पीजीआई लखनऊ और प्रयागराज तथा प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम शनिवार से ही मरीजों की जांच परीक्षण कर रही हैं। साथ ही निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर सोमवार तक चलेगा। आयोजक डॉ. महेन्द्र दुबे ने स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन सोमवार को भारी संख्या में मरीजों को उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ चिकित्सको से जांच परीक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









