बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिये भण्डारे का जत्था रवाना

बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिये भण्डारे का जत्था रवाना

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा में लगने वाले भंडारे का जत्था नागेश्वर नाथ धाम से पूजन अर्चन के साथ रवाना हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने जत्थे को रवाना करते हुए कहा कि बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सेवा से आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। निस्वार्थ सेवा भाव से किए गए कार्य से बड़ा कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं हो सकता है। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान गुफा मार्ग पर भक्तों की सेवा के लिए बर्फानी स्वर महादेव सेवा समिति द्वारा हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
जम्मू कश्मीर से पधारे अमरनाथ गुफा के प्रमुख पुजारी विनीत महाराज के साथ भंडारे की सामग्री ले जा रहे वाहनों पर नारियल फोड़कर एवं आरती उतार कर रवाना किया गया। पूर्व मंत्री ने बाबा बर्फानी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है। बाबा के दर्शन करने आए यात्रियों की सेवा से बड़ा कोई दूसरा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा एवं उनके सेवादारों की सराहना करते हुए गोप ने कहा कि आप सब इतनी ऊंचाई पर जिस श्रद्धा और निष्ठा से श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं, वह सराहनीय कार्य है। इसके लिए आप सब की जितनी प्रशंसा की जाए वह काम है। मैं प्रभु से यही प्रार्थना करता हूं कि आप सबकी यात्रा मंगलमय हो और आप जिस उद्देश्य के लिए जा रहे हो, वह उद्देश्य सकुशल संपन्न हो।
शोभायात्रा में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, अजय वर्मा, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, सभासद ताज बाबा, पंकज मिश्रा, बृजेश यादव, प्रदीप मौर्या, राजेश अरोड़ा, राजन शर्मा, रिशु वर्मा सहित तमाम सेवादार व प्रमुख लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA