वैश्विक पटल पर योग को सरकार ने दिलायी नयी पहचान: सुरेश राही

वैश्विक पटल पर योग को सरकार ने दिलायी नयी पहचान: सुरेश राही

जिले भर में आयोजित हुआ एकादश योग दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राजकीय इण्टर कॉलेज ऑडिटोरियम में एकादश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने दीप प्रज्वलित करके किया। इनके साथ में अध्यक्ष जिला पंचायत राजरानी रावत, सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद मौर्य एवं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन, अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह, उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव सिंह, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक राकेश सिंह सहित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में योग किया गया। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ वीनम यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी अतिथियों का स्वागत जिलास्तरीय अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ, योगांक पुस्तक एवं औषधीय पौधे भेंट करके किया।
योग सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विधा है जिसको अभी तक उपेक्षित रखा गया लेकिन हमारी सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए योग को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाई। योग प्रशिक्षक शशि अवस्थी ने सामान्य योग प्रोटोकॉल कराया जिन्होंने पूरे योग सप्ताह के दौरान बहुत ही सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर आयुष विभाग के समस्त चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ सहित लगभग 800 लोगों ने एक साथ प्रतिभाग किया। पुलिस लाइन में लगभग 1200 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिला कारागार में 120 लोगों ने योगाभ्यास किया तो ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील स्तर पर, माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा विभाग ने योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जहां लगभग 270000 लोगों ने प्रतिभाग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA