Wednesday, May 13, 2026
HomeVaranasiआप की जीत पर बनारस में जश्न

आप की जीत पर बनारस में जश्न

-

जितेंद्र चौधरी
वाराणसी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली में प्रचंड जीत पर वाराणसी में भी आप के कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले भर में जगह-जगह मिठाइयां बाटी और ढोल ताशों के साथ जुलूस भी निकाला गया।

शहर उत्तरी के सरैंया में प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह जी और विधानसभा अध्यक्ष महफूज अहमद जी के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला एक-दूसरे को मिठाईया भी खिलाई। शहर दक्षिणी के मैदागिन क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष सौरभ यादव जी के नेतृत्व में और कैंट विधानसभा के लंका स्थित बीएचयू गेट पर भी पल्लवी वर्मा (जिला सचिव) के नेतृत्व में जश्न मनाया। इसके अतिरिक्त सेवापुरी, अजगरा, पिंडरा में भी कार्यकर्ताओं ने भी उत्सव मनाया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह जी ने कहा कि अब नफरत की राजनीति के दिन लद गये हैं।

काम के आधार पर वोट ने, भावनाएं भड़काकर राजनीति करने वालों की नींद उड़ाने का कार्य किया हैं। यह जीत दिल्ली के लोगो की हैं, देश की जीत हैं। सकारात्मक राजनीति ने नकारात्मक राजनीति को जड़ से उखाड़ने का कार्य किया हैं। दिल्ली बदली हैं, अब देश बदलेगा।

इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, मनीष गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, मोहसिना परवीन, बिहारी लाल, अनिता यादव, सरोज शर्मा, विनोद जायसवाल, घनश्याम पांडेय, जे.पी. पांडेय, अर्पित गिरी, प्रभाशंकर मेहता, प्रेम शीला पटेल, मधु, आकिब खां, अनिल अग्रवाल, बज्ले रहीम, जुबैर, स्वालेह, आर.के.उपाध्याय, यूसुफ, रोशन, इकबाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

महानगर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, जनसेवा व विकास पर मंथन

महानगर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, जनसेवा व विकास पर मंथनतेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झांसी। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में उस समय उत्साह और गरिमा...

सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा

सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल ने किया शुभारम्भ मन्दिर के पुजारी रंजीत भगत का...

Jaunpur News: ग्जमीन कब्जा करने से मना करने पर मारपीट का आरोप

ग्जमीन कब्जा करने से मना करने पर मारपीट का आरोप एसपी के आदेश पर 4 नामजद व 6 अज्ञात पर मुकदमा दर्जतेजस टूडे सं. बिपिन...

काशी प्रान्त में समाज परिवर्तन की दिशा में आरएसएस का बढ़ा कदम

काशी प्रान्त में समाज परिवर्तन की दिशा में आरएसएस का बढ़ा कदम शताब्दी वर्ष में देश में 6 हजार तो काशी प्रान्त में 116...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular