जमीन सम्बन्धित विवाद में दबंगों ने दम्पत्ति सहित बेटों को किया घायल
तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद में दबंगों ने दम्पत्ति हित बेटों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने 3 महिलाओं सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारेपुर निवासी शनि निषाद ने पुलिस को तहरीर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि वह अपने खेत की जुताई करा रहा था। इसी दौरान दबंग पट्टीदार आए और अकारण की मां बहन की गाली देने लगे। मना किया तो हरेराम निषाद, सतीश, अभिषेक, विवेक, रीता, उर्मिला व संजू ने मिलकर मेरे पिता छोटे लाल, मां सविता, भाई सुनील को लाठी—डंडे से पिटाई कर दी। सभी को चोटें आई है। पुलिस मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।











