वरिष्ठ समाजसेविका गीता गुप्ता ने मनाया बाल दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। नाका स्थित गुरुकुल में बाल दिवस पर वरिष्ठ समाजसेविका गीता गुप्ता ने जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक वस्तुएं, लेखन सामग्री, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स सहित तमाम सामग्री वितरित किया। केक काटकर सभी बच्चों को वितरित करते हुये मिष्ठान वितरण किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचरण दास जी महाराज आश्रम में समाजसेविका गीता गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचीं और बच्चों का हाल-चाल लिया तथा केक काटकर और आवश्यक सामग्री वितरित कर बाल दिवस की खुशियां मनायी। गीता गुप्ता जिला सह कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनऊ महानगर भाजपा ने बाल दिवस पर गुरुकुल में खूब खुशियां मनाई जहां बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।









