वार्षिक खेल दिवस में छात्र—छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा
सूर्यबली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ 14वां खेल दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सूर्यबली सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल मियांपुर में 14वाँ वार्षिक खेल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर विजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में लम्बी कूद, ऊँची कूद, लंबी दौड़, रस्साकशी, जलेबी रेस, रीले रेस, वालीबाल, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता सिंह, मनीषा सिंह, डायरेक्टर शिवम सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंत में प्राचार्या डॉ. ममता सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुये उन्हें शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वार्षिक खेल दिवस का समापन किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।











