Homeश्रावस्तीभिगना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 9 शिकायतों का हुआ निस्तारण

भिगना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 9 शिकायतों का हुआ निस्तारण

भिगना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 9 शिकायतों का हुआ निस्तारण

सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
नसीम अहमद
भिनगा, श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य आयोजन तहसील भिनगा में उपजिलाधिकारी आशुतोष की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर ही 9 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डी0पी0 सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा पी0के0 राय उपस्थित रहे। तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी इकौना सालिकराम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर समस्त तहसीलों के तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read