78 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 118 ट्राइसाइकिल व 2 स्मार्टफोन समेत 428 उपकरण वितरित
जनप्रतिनिधियों ने की रेडक्रॉस के कार्यों की सराहना
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। रेडक्रॉस सोसायटी व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सौजन्य से जनपद में भव्य सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राम शिरोमणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अमरेन्द्र कुमार वरुण भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव एवं आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भारत का हर नागरिक आगे बढ़ रहा है। दिव्यांग जन इन सहायक उपकरणों की सहायता से अपने जीवन में प्रगति करें आगे बढ़े। विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी जी ने कहा कि रेडक्रॉस की टीम के प्रयास लगातार तीसरी बार वह ऐसे वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही हैं रेडक्रॉस के प्रयासों से दिव्यांग जनों के चेहरे पर जो मुस्कान आती है उसके लिए रेडक्रॉस बधाई की पात्र है। रेडक्रॉस के पैटर्न सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने बताया कि रेडक्रॉस और एल्मिको के माध्यम से जनपद श्रावस्ती के दिव्यांगजनों के लिए अन्य जनपदों की अपेक्षा बहुत अच्छा कार्य हुआ है। आज मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरण में श्रावस्ती शीर्ष पर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं आप दिव्य हैं इसलिए आप दिव्यांग हैं। सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि सभी दिव्यांग जन को उनके लिए अनुमन्य सहायक उपकरण मिलें और उनका जीवन सरल हो सके। आगे भी इस तरह के वितरण कार्यक्रम होते रहेंगे इसका वह प्रयास करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके वर्मा, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी अजीत कुमार, डॉ. फणीन्द्र तिवारी, डॉ. गौतम, रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष रवि मिश्र, रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य सोहनलाल मिश्र, आपदा मित्र विवेक श्रीवास्तव, पेशकार यादव, रामकुमार सहित अन्य अधिकारीगण व लाभार्थी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











