अंजान नम्बरों से महिला के मोबाइल पर भेजी जा रही अश्लील फिल्में

अंजान नम्बरों से महिला के मोबाइल पर भेजी जा रही अश्लील फिल्में

पीड़िता ने दर्ज कराया केस
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की एक महिला पोर्न वीडियो से परेशान है। उसके मोबाइल पर अंजान नंबरों से अश्लील फिल्में भेजी जा रही हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। महिला ने बीती रात गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दो अंजान नंबर भी दिए हैं। जिनसे अश्लील फिल्में भेजी जा रही हैं। गोरखनाथ क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी में महिला अकेली रहती है। महिला ने बताया-11 मई 2022 को मेरी शादी हुई थी। मेरे पिता ने दहेज में रुपये और सामान दिए थे। इसके बाद भी ससुराल में पति और अन्य लोग खुश नहीं थे। ससुराल वाल 10 लाख रुपये और कार की बार-बार डिमांड करते हैं। उनकी डिमांड पूरी नहीं कर सकी। इसके बाद पति के साथ ही ससुराल के अन्य लोगों ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब मायके में अकेले रहती हूं। ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इधर कुछ दिनों से लगातार अंजान नंबरों से मुझे वॉट्सऐप कॉल आती है। कॉल रिसीव नहीं करने पर अश्लील वीडियो भेजे जाते हैं। कई बार मैसेज करके विनती भी की। मेरे वॉट्सऐप पर अश्लील फिल्में मत भेजो। इसके बाद उधर से गालियां दी जा रही हैं।बार-बार जान से मारने की धमकी दी जाती है। जब नंबर ब्लॉक करती हूं। तब दूसरे नंबरों से वॉट्सऐप कॉल आने लगती है। अब मैं बहुत परेशान हो गई हूं। इसलिए गोरखनाथ थाने में प्रार्थना प्रत्र दिया है।गोरखनाथ थाने की पुलिस ने शनिवार की रात सूचना प्रौद्यौगिकी संशोधन अधिनियम 2008 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। महिला ने दो मोबाइल नंबर दिए हैं। जिनके बारे में पुलिस साइबर सेल की मदद से पता कर रही है। गोरखनाथ पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA