मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के निकट मंगलवार को हाईवे पर अज्ञात बोलेरो कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति, पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कछवा रोड निवासी पारिख विश्वकर्मा अपनी पत्नी व बच्ची के साथ वाराणसी दवा लेने हेतु गए थे।
वापस आते समय केआईटी के निकट बोलेरो कार के टक्कर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार तीनों बुरी तरह घायल हो गए। वहीं मौके से बोलेरो कार भागने में सफल रही। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया लेकिन वहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।