पुलिस ने गांजा बेच रहे एक को किया गिरफ्तार, 1.1 किलो बरामद
963197
पुलिस ने गांजा बेच रहे एक को किया गिरफ्तार, 1.1 किलो बरामद
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के करीमुल्ला मोड़ से गांजा के साथ एक व्यक्ति को रोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मिली सूचना पर सोमवार को अवैध गांजा का बिक्री करने वाले व्यक्ति बबलू खान पुत्र छेदी खांन निवासी ग्राम गंगापुर थाना रोहनियां जनपद वाराणसी को करीमुल्ला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
उक्त के कब्जे से 1.1 किग्रा. गांजा व बिक्री के 240 रुपया बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 गौरव मिश्र चौकी प्रभारी गंगापुर, उ0नि0 रजनीश त्रिपाठी चौकी प्रभारी मोह नसराय, उ0नि0प्रशि0 अमरजीत कुमार, का0 कौशल सिंह, का0 प्रदीप मद्देशिया, का0 राकेश सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।