963177
बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ के निदेशक रवि रजंन, अग्रणी जिला प्रबन्धक गोपाल शेखर झा, सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०), ब्लाक बी०एम०एम० की उपस्थित में समूह की दीदियों को प्रशिक्षण का कार्यकम प्रारम्भ किया गया। इस दौरान उपास्थित सभी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा उद्बोधन किया गया कि भविष्य में महिलाओं को स्वरोजगार देकर स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया जा रहा है।








