Homeप्रतापगढ़पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार का गैर जनपद हुआ तबादला, दी गयी...

पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार का गैर जनपद हुआ तबादला, दी गयी भावभीनी विदाई

पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार का गैर जनपद हुआ तबादला, दी गयी भावभीनी विदाई

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के पूर्व पुलिस कप्तान को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के गैर जनपद स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार बंधु तथा नगर के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनता की समस्याओं के समाधान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव एवं जनता से सीधा संवाद ने उन्हें हर वर्ग में लोकप्रिय बनाया।
विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और नागरिकों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट करके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिया। डॉ0 अनिल कुमार ने भी प्रतापगढ़ की जनता और अपने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का अनुभव अविस्मरणीय रहेगा। समारोह में पूरे समय भावुकता का माहौल रहा और सभी ने उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यादगार विदाई दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read