ऊंचाहार जंक्शन पर नशे में धुत्त टिकट काट रहे ऑपरेटर ने यात्रियों से की बदसलूकी, लोगों ने किया हंगामा

ऊंचाहार जंक्शन पर नशे में धुत्त टिकट काट रहे ऑपरेटर ने यात्रियों से की बदसलूकी, लोगों ने किया हंगामा

तेजस टुडे सं.
सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट में जीआरपी की सह पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। टिकट खिड़की पर ऑपरेटर पर नशा करके टिकट न बनाने का आरोप है। टिकट लेने आए यात्रियों को टिकट तो मिलता नहीं, बल्कि इसके बदले जीआरपी के जवानों की बदसलूकी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को ऊंचाहार आरक्षण टिकट खिड़की पर टिकट बनाने वाले ऑपरेटर पर नशे की हालत में टिकट न बनाने का आरोप है। यहां यात्रियों को भीषण मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
ऊंचाहार का यह रेलवे स्टेशन, ऊंचाहार नगर और आस—पास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है जिसके चलते यहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों जंक्शन से रेल यात्रा करना पड़ता है। यहां से दूसरे शहरों के लिए आरक्षण टिकट लेने के लिए एक मात्र टिकट खिड़की पर अनारक्षित टिकट के साथ ही आरक्षित टिकट मुहैय्या होती है। शुक्रवार को यहां अलग—अलग गाँव से तत्काल और सामान्य टिकट लेने आए दर्जनों यात्रियों को मुसीबत का सामना तब करना पड़ गया जब टिकट खिड़की पर बैठा ऑपरेटर नशे की हालत में झूमते हुए टिकट नही निकाल पा रहा था जिससे तत्काल टिकट निकालने के साथ ही सामान्य टिकट नहीं निकल पाये जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।
नाराज यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो यात्रियों का तत्काल टिकट का नम्बर लगवाने वाले जीआरपी के जवान यात्रियों के साथ बदसलूकी पर उतर आये। हालांकि की स्टेशन अधीक्षक ने मामले में यात्रियों को समझाया—बुझाकर मामला शान्त कराया। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों द्वारा बताने के बाद मामला संज्ञान में आया है। उनकी सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इनसेट——
अपने गंतव्य को टिकट लेने आये नाराज यात्रियों ने जंक्शन पर जमकर किया हंगामा
जंक्शन पर अनारक्षित टिकट लेने आए नाराज यात्री पट्टी रहस कैथवल गाँव निवासी कमल कुमार दिल्ली के लिए टिकट लेने आए। सवैया हसन गाँव के चांद बाबू मुम्बई, सवैया हसन गाँव के ही राजेश गुप्ता कोटा राजस्थान, अरखा गाँव के इमरान मुम्बई, कस्बे के नसीम भी मुम्बई के लिए टिकट लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। साथ ही जगतपुर के दिनेश मुम्बई के लिए जगतपुर के ही दिव्यांशु कोलकाता, बहादुरपुर विजय जम्मू, जमुनापुर मोहम्मद निजाम मुम्बई और जसौली आसिफ भी मुम्बई के लिए टिकेट लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रुपए लेकर जीआरपी उनका 3 दिनों से तत्काल टिकट में नम्बर लगा रही है। तड़के से ही स्टेशन पर पहुंचे हैं किन्तु ऑपरेटर के नशे में होने के चलते उन्हें टिकट नहीं मिल पाया और बिना टिकट के ही उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है जिसका यात्रियों ने जमकर विरोध किया और जीआरपी के प्रति लोगों ने नाराजगी भी दिखाई। यात्रियों ने बताया कि सिस्टम के ढील ढाल रवैए से आए दिन लोगों को असुविधा व समस्या झेलनी पड़ती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA