कुण्डा रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब

कुण्डा रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब

बारिश में करेंटी रोड का सड़क बना तालाब
आने—जाने वालों को हो रहीं समस्याएं
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के कुण्डा नगर पंचायत के करेंटी रोड पर काफी दिनों से नालियों की साफ सफाई न होने के कारण बरसात में आए दिन बारिश का पानी रोड पर भीषण भर जाता है। कुंडा रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग है। इस समय बीते कई दिनों से नूर मस्जिद गली से स्टेशन को जाने वाली रोड को निर्माणाधीन नाली के कारण बंद कर दिया गया है जिसके चलते इसी गंदे पानी के बीच से लोगों को आना जाना पड़ता है। बड़ा सवाल यह है। नाला नालियों की साफ सफाई सिर्फ और सिर्फ फोटो तक ही सीमित रह गया है। आखिर क्या गुजरती होगी। आने—जाने वालों पर क्या कभी जिम्मेदार लोगों ने विचार किया है। सड़क पर गंदा पानी भर जाने के कारण रोड पर बने गड्ढे भी दिखाई नहीं पड़ते हैं जिसके कारण सड़क दुर्घटनाएं आम बात हो गई है । लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गंदे पानी से गुजरते हैं। गंदा पानी रोड पर भर जाने का मुख्य कारण यह है कि नालियों की साफ सफाई समय पर ना होना। अब देखना यह है कि कब से शुरू होती है। नालियों की सफाई या फिर बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA