सोशल प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

सोशल प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

शासन के निर्देश पर सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी नजर
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व भ्रामक अफवाह फैलाने पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर की जा रही है। त्वरित कार्यवाही सोशल मीडिया पर अभियुक्त द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया था जिस पर सोशल मीडिया सेल प्रतापगढ़ द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर थाना मान्धाता पुलिस को जांच कर कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया था। थाना मान्धाता पुलिस द्वारा आपत्तिजनक वायरल एक्स (ट्वीटर) पोस्ट की जांच की जा रही थी। सोशल मीडिया पर जनपदीय मीडिया सेल द्वारा की जा रही है।
निरंतर मानिटरिंग पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तों वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना मान्धाता प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह मय हमराह नि0 सुधीर कुमार, उ0नि0 अलंकार, उ0नि0 विनोद यादव, कां0 अनी कुमार, कां0 नवनीत कुमार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त अबूसाद पठान पुत्र मोबीन निवासी ग्राम कटाता थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना मान्धाता में आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अबूसाद पठान पुत्र मोबीन निवासी ग्राम कटाता थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ है। युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर, सकारात्मक उद्देश्य के लिए करें आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट न डालें और न ही साझा करें। इससे न सिर्फ कानूनी कार्यवाही हो सकती है, बल्कि आपकी शिक्षा, कैरियर और छवि पर भी असर पड़ सकता है। अभिभावक अपने बच्चों को जागरूक करें। जनपदवासी किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक/भडकाऊ खबर को शेयर या फॉरवर्ड न करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी पुलिस जनजागरूकता व जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए प्रतिबद्ध है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA