Homeप्रतापगढ़पुलिस व अपराधियों में हुई मुठभेड़ दो के पैर में लगी गोली

पुलिस व अपराधियों में हुई मुठभेड़ दो के पैर में लगी गोली

पुलिस व अपराधियों में हुई मुठभेड़ दो के पैर में लगी गोली

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भदोही जंगल में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी, अंतर्राज्यीय अभियुक्त शहजाद उर्फ इमरान और उबैद उल्ला घायल होकर गिरफ्तार। दोनों के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती। 5 चोरी की बकरियां, 2 तमंचे, 4 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, 1 क्रेटा कार पुलिस ने किया बरामद। दोनों पर लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट सहित 24 मुकदमे दर्ज। 21 जुलाई की रात सिपाह महेरी में बकरी चोरी में शामिल थे दोनों। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ शिव नारायण वैस और थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही की अगुवाई में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़। अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read