Homeबाराबंकीशिक्षित होकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें युवा: ऊषा चौधरी

शिक्षित होकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें युवा: ऊषा चौधरी

शिक्षित होकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें युवा: ऊषा चौधरी

जीपी वर्मा
बाराबंकी। अशिक्षा गरीबी का प्रमुख कारण है। योग से मन एकाग्र होता है और एकाग्रता से ही अध्ययन मनन की क्षमता विकसित होती है। इस प्रकार युवा शक्ति शिक्षित होकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे सकती है। उक्त उद्गार सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा.उषा चौधरी ने स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व कायर्क्रमाधिकारी डाॅ पुष्पा देवी ने कहा कि युवा पीढ़ी के उत्थान में नारियों की भूमिका प्रमुख है। अतः नारियों को समग्र उत्थान का पूर्ण अवसर प्रदान करना चाहिए।

पूर्व कायर्क्रमाधिकारी डाॅ. आरती श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य के जीवन में संघर्ष की प्रधानता होनी चाहिए क्योंकि संघर्ष से चैतन्यता आती है और व्यक्ति समर्थ बनता है। सभी युवाओं को अच्छी सोच रखकर आगे बढ़ना चाहिए। कायर्क्रमाधिकारी डाॅ.अमिता सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन का निमार्ण करती है और दुभार्वानाओं पर नियंत्रण करना भी सिखाती है। शिक्षा तभी सार्थक होती है जब विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा का सही प्रयोग करके विजय प्राप्त की जाए।

कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. सरिता सिंह ने कहा कि विराट व्यक्तित्व के धनी स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलकर ही हम सच्चे अर्थों में युवा दिवस मना सकते हैं। देश के उत्थान में सभी युवाओं को दृढ़ संकल्प होकर योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने कविता, गीत एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। निशा यादव, कोमल, शिवलोचना, अंजली वर्मा, प्रज्ञा, तनु, आंचल, ललिता पटेल तथा रजनी कश्यप द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read