Homeबाराबंकीज्ञान युग दिवस के रूप में मनाई गई महर्षि महेश योगी की...

ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाई गई महर्षि महेश योगी की जयंती

ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाई गई महर्षि महेश योगी की जयंती

जीपी वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग में महर्षि शिक्षा संस्थान के संस्थापक महर्षि महेश योगी की जयंती ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाई गई। महर्षि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महेश योगी का पूरा नाम महेश चंद्र श्रीवास्तव था। उनका जन्म वर्तमान छत्तीसगढ़ के ग्राम पांडुका में 12 जनवरी 1918 में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में डिग्री ली तथा भारतीय ज्ञान, वैदिक परंपरा का ज्ञान ज्योतिष मठ के शंकराचार्य अनंत विभूषित शंकराचार्य ब्रह्मानंद सरस्वती जी से प्राप्त किया।

शंकराचार्य ने संपूर्ण ज्ञान महर्षि महेश योगी पर उड़ेल दिया। महर्षि महेश योगी ने लोगों को भावातीत ध्यान की सरल वैज्ञानिक विधि प्रदान की। महर्षि जी ने विश्व यात्रा का प्रारंभ नीदरलैंड से किया और लगभग 700 से अधिक वैज्ञानिक शोध के बाद ध्यान का महत्व वैज्ञानिक आधार पर सिद्ध किया।तब विदेशियों ने इसको सीखना प्रारंभ किया। विश्व के ज्ञान युग दिवस का उद्देश्य भूतल पर स्वर्ग बनाना है।

जब प्रत्येक व्यक्ति पूर्ण ज्ञान से युक्त होगा तब पूर्ण क्रिया होगी तब पूर्णता उपलब्ध होगी। आज के दिन स्वामी विवेकानंद जी का भी जन्म हुआ था जिसे यूथ डे के रूप में मनाया जाता है। नरेंद्र दत्त का नाम आगे चलकर स्वामी विवेकानंद पड़ा, जिन्होंने नए विश्व के पटल पर भारतीय ज्ञान को स्थापित किया था। इसके पहले पूरा विश्व भारत को सांप सपेरों का देश मानता था।

उन्होंने विश्व को बताया कि भारतीय ज्ञान ही मूल्यवान है और विश्व में अंतिम सत्य के रूप में स्थापित किया। महर्षि ने लगभग हर देश में भारतीय ज्ञान की पूर्णता को स्थापित किया। विश्व के नामी-गिरामी देशों के राष्ट्राध्यक्ष महर्षि जी के शिष्य हैं। ध्यान का कार्यक्रम रूपाली शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। महर्षि जी के जीवन पर आधारित घटनाओं का विवरण पंडित ओमकारनाथ पांडे रूपाली शर्मा प्रधानाचार्य व भावना साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read