स्वावलंबी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन।
बिजेंन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। स्वावलंबी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से सप्त दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन करखिया रुस्तम सराय में किया जा रहा है। जिसमें आज तृतीय दिवस पर सुप्रसिद्ध कथावाचक अलंकार जी महाराज द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म का भक्तजनों ने कथा श्रवण पान किया।
जिसमें महाराज जी ने बताया कि जब जब धरती पर धर्म और भक्त जनों एवं जनमानस पर संकट आया तब तब भगवान प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लिए। आज कथा पंडाल में भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म के उपरांत भक्तों ने झूम कर नृत्य किया। वहीं संस्था के प्रबंधक गायक समाजसेवी उमेश सिंह राठौर ने बताया कि हमारी संस्था आए दिन श्री राम कथा का आयोजन करती चली आ रही है। साथ ही साथ हम अपने सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य करते रहते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












