सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद के ग्राम शेंखनपुरा थाना फरिया निवासी धर्मेंद्र की अपनी ससुराल जाते समय ग्राम निकाऊ थाना खैरगढ़ के समीप। अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया धर्मेंद्र को पहचान कर एक्सीडेंट की सूचना राहगीर ने उसके ससुराल वालों को दी मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जहां आनन-फानन में ससुराल पक्ष को जब पता चला तो धर्मेंद्र को सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया वहां गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा रेनबो अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं चचेरे भाई श्रीनिवास का कहना है कि 24 घंटे तक उसका इलाज चलता रहा, उसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया जिसे लेकर आज हम सरकारी अस्पताल मोर्चरी विभाग में आए हैं। परिजनों का कहना है कि कुछ ही साल पहले शादी हुई है। दो बच्चे हैं और खेत मजदूरी का कार्य करते थे। परिवार का रो—रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










