HomeFirozabadक्रिएशन फाउण्डेशन संस्था ने की निःशुल्क पेयजल सेवा

क्रिएशन फाउण्डेशन संस्था ने की निःशुल्क पेयजल सेवा

क्रिएशन फाउण्डेशन संस्था ने की निःशुल्क पेयजल सेवा

आशीष पचौरी
जसराना, फिरोजाबाद। नर सेवा ही नारायण सेवा का भाव लेकर प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पेयजल (आरओ का पानी) की शुरुआत की गई। इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए विद्यालय के अध्यापकों ने आभार व्यक्त किया। गुरुवार को क्रिएशन फाउंडेशन संस्था द्वारा प्राथमिक विद्यालय दिनौली गौरवा में छात्रों के लिए दो सौ लीटर आरओ जल की निशुल्क व्यवस्था की गई। संस्थाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी दिनौली गौरवा के प्राथमिक विद्यालय में प्रतिदिन 200 लीटर शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। क्रिएशन फाउण्डेशन संस्था का उद्देश्य गरीब, असहाय, कमजोर और होनहार छात्र—छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दौरान अध्यापक अखिलेश, अनिल, विक्रांत, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read