मैथिल समाज एकता मंच ने की समाज को एकत्रित होने की अपील
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। मैथिल समाज एकता मंच के बैनर तले मैथिल समाज वह उसकी उपजातियां को एकजुट करने के लिए मंच से अपील करते हुए कार्यक्रम संयोजक पप्पू लाल झा ने बताया कि हमारी 30 जिलों में मैथिल समाज की जनता प्रतिभा करती है। आज तक सभी दलों ने हमें ठगा है, वह सिर्फ वोट के नाम पर ठगा है। हमें आज तक किसी भी चुनाव में हमारे समाज के प्रतिनिधि को जगह नहीं दी गई है। चाहे वह विधानसभा चुनाव हो, चाहे लोकसभा चुनाव हो या जिला पंचायत हो या अन्य चुनाव हो, सिर्फ हमें ठगा गया है और हमें न के बराबर देखा गया है। आज हम एकजुट हैं और जनपद फिरोजाबाद में 1 लाख 25 हजार के लगभग वोटर हैं जिसके तहत आज हम आप लोगों के माध्यम से कहते हैं कि अगर सरकार ने हमें किसी भी चुनाव में जगह नहीं दी गई तो हम सोचने का कार्य करेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर मैथिल समाज के किसी भी व्यक्ति को अगर टिकट नहीं मिलती है तो हम एकजुट होकर अपना प्रत्याशी स्वयं खड़ा करने का प्रयासरत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम के सह संयोजक कैलाश बाबू झा ने कहा कि आज हम समाज को एकत्रित करने का कार्य कर रहे हैं। आगामी 1 अक्टूबर को हम मैथिल समाज एकता सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें जनपद फिरोजाबाद के अलावा अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता मैथिल समाज एकता सम्मेलन में भाग करेंगे और अपनी एकता का परिचय देंगे। हम मैथिल समाज से आग्रह करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में आकर प्रतिभा करने का कार्य करें। हमें अपनी एकजुट को दिखाना है। कार्यक्रम में महेश चंद्र झां, एलानी झा पूर्व प्रधान, सुरेश सावन झा, मंडल अध्यक्ष भाजपा, शिवशंकर झा, राजेश झा, अजय झा, पंकज झा, संजय झा, राम अवतार झा मैथिल समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










