युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शाम को खाना खाने के बाद टहलने निकले एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। शव की शिनाख्त न होने के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसा थाना लाइनपार क्षेत्र का है। जहां पर एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़े होने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, मृतक के परिवारी जनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और दोस्तों में जानकारी की लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। थाने पहुंचे पारिवारिक जिन्होंने बताया कि वेस्ट ग्लास लेबर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय अखलाक अहमद रविवार शाम को खाना खाने के बाद टहलने की कहकर घर से निकले थे। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे पर जिन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पारिवारिजनों ने पुलिस के साथ उनकी खोजबीन की। जब पुलिस मोर्चरी पर पहुंची तो वहां पर उनका शव रखा हुआ मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










