शिविर में किसानों की समस्याओं का किया गया निस्तारण
आशीष पचौरी
जसराना, फिरोजाबाद। विकास खण्ड हाथवंत के ग्राम पंचायत नगला जाट के पंचायत भवन में एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि समस्याओं का निस्तारण किया गया। मंगलवार को पंचायत सहायक प्रवीनलता की अध्यक्षता में कृषि अधिकारियों ने नगला जाट, कुसुआमई और बदनपुर गांव का संयुक्त पीएम किसान सम्मान निधि शिविर का आयोजन किया। विकास खण्ड हाथवंत में तैनात कृषि अधिकारी विनोद चंद ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के ईकेवाईसी, भूमि सत्यापन और नवीन खाते संबंधी मामलों का निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि 15 मृत किसानों का सत्यापन करके उनके पीएम किसान सम्मान निधि के खाते को बंद किया है साथ ही क्रमशः 11 किसानों के नवीन खाते खोले गए और 5 किसानों की ई केवाईसी की गई। इस दौरान अखिलेश यादव, सत्यवीर सिंह जाट, पवन कुमार, शिवराज सिंह, आकाश सिंह, रामवीर सिंह जाट, बीरी सिंह आदि ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










