हापुड़ हिंसा को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्श
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। हापुड़ हिंसा को लेकर जनपद फिरोजाबाद के वकीलों ने मुख्यालय पर जमकर किया विरोध प्रदर्शन इतना ही नहीं अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर वकील जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। पूरा मामला फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय का है, जहां पर बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में वकीलों ने हापुड़ में हुई घटना के विरोध में पैदल मार्च करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। वकीलों की मांग थी कि हापुड़ में वकीलों के साथ में मारपीट करने वाले डीएम और एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन मुख्यालय पर ही वकील धरने पर बैठ गए और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करने लगे। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद अध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि हापुड़ में पुलिस ने मनमानी करते हुए वकीलों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। जब तक वह मुकदमे वापस नहीं होंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










