करेंट से युवक की हुई मौत
अरविन्द कुमार
काशीचक, नवादा (बिहार)। शाहपुर ओपी क्षेत्र के तरौनिया गाँव मे बिजली का करेंट लगने से केदार यादव के पुत्र संटू कुमार (25) की मौत हो गई। घटना बाद गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की पत्नी और बच्चे शव से लिपट कर रोने लगे जिसे देखकर हर कोई गमजदा हो गया। बताया जाता है की मृतक शौच करने बधार गया था जहाँ पोल से टूटकर जमीन पर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार अबोध बच्चे छोड़ गया है। घटना की सूचना पाकर विधायिका अरुणा देवी, मुखिया प्रतिनिधि वरुण सिंह, पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव, शंभू सिंह, सुशील देव समेत दर्जनों लोगों ने मृतक के पिता से मिलकर ढाढस बँधाया और दुख की घड़ी में धीरज रखने की बात कही। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि वरुण सिंह ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। शाहपुर ओपी अध्यक्ष संजीत राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अभिरक्षा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










