HomeBiharजीविका ने की वार्षिक आम सभा

जीविका ने की वार्षिक आम सभा

जीविका ने की वार्षिक आम सभा

अरविन्द कुमार
काशीचक, नवादा (बिहार)। काशीचक चंडीनोमा गांव स्थित इंटर विद्यालय में बुधवार को प्रकृति जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने वार्षिक आम सभा का आयोजन किया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ बचो तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक अभिषेक चौहान, प्रभारी विभूति नारायण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2021-2022 के प्राप्त उपलब्धि उपलब्धियां और आगामी कार्य योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। समिति से कुल 6220 सदस्य जुड़े हुए हैं जिसमें 486 समूहों का खोला गया तथा 466 समूहों को ऋण प्राप्त कराया गया है। ऋण प्राप्त कर महिलाएं अपनी जरूरत को पूरा कर रहे हैं। सभी 3212 सरसों का बीमा किया गया तथा 2351 सदस्यों ने श्री विधि से धान की खेती तथा 1313 किचन गार्डन 180 सदस्य मुर्गी पालन एवं 480 सदस्य बकरी पालन तथा 14 सदस्य मछली पालन से जुड़ी है।
समिति से जुड़े 4651 सदस्य के पास शौचालय है और उसका उपयोग किया जा रहा है। इस समिति के अंतर्गत चार उत्पादक समूह का संचालन किया जा रहा है जिसमें प्रथम मछली उत्पादक सामू हा, दूसरा मुर्गी उत्पादक समूह, तीसरा मीरा उत्पादक समूह, चौथा ग्रामीण बाजार है। समिति ने आगे के कार्यों की रूप—रेखा भी तैयार कर लिया है। अध्यक्ष रीना कुमारी ने समिति के उपलब्धियां पर चर्चा एवं वित्तीय अध्याय का बुरा को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। आम सभा में अलग—अलग पंचायतों से आईं विभिन्न समूहों से जुड़ी जीविका दीदियों ने वार्षिक आय—व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सामुदायिक साधनसेवी के रूप में अच्छा कार्य करने के लिए परियोजना प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार ने विचार व्यक्त कर जीविका दीदीयों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर करुण कुमार, जगदीश कुमार, नीलू कुमारी, सुनीता देवी, फूल कुमारी, सुधा देवी, माधुरी कुमारी, पुष्पा देवी, नगीना देवी, संगीता देवी, बेबी देवी, वीरेंद्र कुमार, सनी कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read