विश्व गर्भ निरोधन दिवस को लेकर निकाली गयी साइकिल रैली
अरविंद कुमार
काशीचक, नवादा (बिहार)। काशीचक प्रखंड क्षेत्र स्थित इंटर विद्यालय लालबीघा के प्रांगण में विश्व गर्भ निरोधन दिवस पर बुधवार को मुखिया मोहिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का उद्घाटन किया। दर्जनों साईकल सवार स्लोगन लिखे तख्ती व झंडे के साथ पंचायत का परिभ्रमण किया। इस मौक़े पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जीवेश कुमार, डॉ. सफीक आलम, मयंक कुमार, प्राचार्य निलेन्दु सिन्हा, प्रधानाध्यापक राजीव, पिरामल फाउंडेशन से मंतोष कुमार, सुनील कुमार, नीलम कुमारी, सचिन सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका, एएनएम, आशा उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










