Homeप्रतापगढ़कन्या पूजन से स्कूलों में शक्ति की आराधना

कन्या पूजन से स्कूलों में शक्ति की आराधना

कन्या पूजन से स्कूलों में शक्ति की आराधना

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। प्रयागराज रोड पर स्थित सरोजिनी इंटर कॉलेज कुसमी प्रतापगढ़ में नवरात्रि के इस पावन अवसर पर विद्यालय की बालिकाओ ने नवदुर्गा के रूप को धारण किया। नव माताओ में प्रथम शैलपुत्री माता के रूप में कनिष्का, ब्रह्मचारिणी माता के रूप में लाडो सिंह, चंद्रघंटा माता के रूप में दिव्या, कूष्मांडा माता के रूप में अक्षरा, स्कंद माता के रूप में अंशिका, कात्यानी माता के रूप में एकता, कालरात्रि माता के रूप अंशु, महागौरी माता के रूप में प्रतीक्षा, सिद्धिदात्री माता के रूप में अनन्या और हर्ष यादव ने हनुमान जी का रूप धारण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भट्ट द्वारा सभी देवियों की आरती उतारी गई कार्यक्रम की संचालिका जागृति त्रिपाठी तथा संचलन कर्ता विनीत कुमार के नेतृत्व में हुआ।
सरोजिनी इण्टर कॉलेज के प्राचार्य राजेश भट्ट ने बताया कि विद्यालय मेें कन्या पूजन कर शक्ति की आराधन की गई। कार्यक्रम की संचालिका जागृति त्रिपाठी ने बताया कि भारत देश मेंं यंत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवता की परम्परा रही है। इसी परम्परा के तहत व बेटियों को देवी स्वरूप सम्मान देते हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में 9 वर्ष तक की सभी बालिकाओं के पांव धुलवाकर, तिलक लगाया गया तथा माला पहनाई। मौली बांधकर मिष्ठान्न का भोजन करवाया गया। उपहार स्वरूप पाठ्य सामग्री प्रदान इस अवसर पर आंचल तिवारी, महिमा, मानसी, अखिलेश, रविशंकर शुक्ल, अविनाश, अशोक श्रीवास्तव, संदीप, अमित और हर्ष आदि शिक्षक और शिक्षिकाए उपस्थित रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read