Homeप्रतापगढ़निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करना गरीबों, वंचितों का अधिकार: अपर जिला जज

निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करना गरीबों, वंचितों का अधिकार: अपर जिला जज

निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करना गरीबों, वंचितों का अधिकार: अपर जिला जज

नीरज बरनवाल
प्रतापगढ़। पट्टी तहसील सभागार में निशुल्क विधिक सहायता कल्याणकारी योजनाएं एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषय पर आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए अपर जिला जज नीरज बरनवाल जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ ने कहा कि कमजोर वर्गों के लिए निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है, न्याय पाना व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है, हर व्यक्ति विधि के समक्ष समान है कोई भी व्यक्ति विधिक सहायता से वंचित न हो इसीलिए निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि ए डी आर के माध्यम से आपसी सुलह समझौते के आधार पर विवादों को निस्तारित कराया जा सकता है, आपसी सुलह समझौते के आधार पर विवादों के समाधान से दोनों पक्षों की जीत होती है। वैवाहिक विवादों को प्री लिटिगेशन के अंतर्गत मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित कराने का प्रावधान किया गया है, कोई भी व्यक्ति वैवाहिक विवाद की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद का समाधान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पर चर्चा करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति जिस किसी अपराध हेतु अभियोजित किया गया हो तथा उसके पास अधिवक्ता रखने का आर्थिक सामर्थ ना हो वह लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए जनपद न्यायालय स्थित कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ में प्रार्थना पत्र दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जो कारागार में निरूद्ध हो और अपने मुकदमे की पैरवी करने में अक्षम हो तो वह लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की सहायता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय अश्वनी कुमार उपाध्याय ने कहा कि विधिक साक्षरता से लोगों को जागरूक करना अत्यंत पुनीत कार्य है, इससे समाज के लोगों को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होती है वही वंचित वर्ग की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि निशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से ऐसा कार्य किया जाता है जिसमें लोगों की भलाई सन्निहित होती है। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी रंन बहादुर वर्मा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं निराश्रित पेंशन के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय संचालक लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी ने किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पट्टी रामेश्वर तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधा रमण मिश्र, महामंत्री अनिल सिंह, पैनल अधिवक्ता इन्द्र प्रसाद तिवारी, रंजन त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद बिंदु पाठक, पीएलवी महेंद्र त्रिपाठी, मुनेंद्र प्रताप भारती, विशाल त्रिपाठी, सुरेंद्र सरोज, नायब नाजिर वीरेंद्र शर्मा, प्रमोद यादव, राजेश आदि लोगों ने उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read