भूमि विवाद को लेकर राड से हमला कर किया लहूलुहान
निशा
रामगढ़ (बिहार)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़सरा गांव में पारिवारिक विवाद में शनिवार को मारपीट की घटना सामने आई है। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान उक्त गांव निवासी मुंशी शर्मा के पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घायल कृष्ण कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए घटना के बारे में बताया कि सुबह करीब 8 बजे घरेलू कार्य में व्यस्त था उसी वक्त मेरे पड़ोसी रमाशंकर शर्मा पिता स्व. फेकू शर्मा, अशोक शर्मा पिता रमाशंकर शर्मा, रामप्यारे शर्मा व राकेश विश्वकर्मा दोनों पिता स्व. घमड़ी शर्मा तथा उमाशंकर शर्मा और मंत्री शर्मा दोनों के पिता स्व. सर्वजीत शर्मा, उपेंद्र शर्मा पिता सिकंदर शर्मा द्वारा दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज किया जा रहा था। आवाज सुन जब मैं वहां पहुंचा तो उन लोगों ने मेरे घर में घुसकर मुझे पीटने लगे। इसी दौरान उपेंद्र शर्मा द्वारा चलाए गए लोहे के रड से मेरे ऊपर हमला किया गया जिससे मेरा माथा फट गया और मैं लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा उसी समय मुझे बचाने के लिए मेरे छोटे भाई की पत्नी घर में से दौड़ी आई जिसको इन लोगों ने केश पकड़ कर उसकी लज्जा भंग किया। आगे उन्होंने बताया है कि पीटने के बाद घर से बाहर जाते समय धमकी दिया गया कि अगर मुकदमा दर्ज करावोगे तो पूरा परिवार खत्म कर दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नही दिया गया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















