HomeVaranasi"हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यशाला का हुआ आयोजन

“हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यशाला का हुआ आयोजन

“हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यशाला का हुआ आयोजन

अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षा की महती भूमिका: अमित कुमार
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। ब्लॉक स्तरीय “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यशाला का विकास खंड हरहुआ में बीआरसी बेलवारिया के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार उपाध्याय एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मयंक मोहन गौड़, एसआरजी राजीव कुमार सिंह, सुपरवाइजर उषा गौतम तथा कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के नोडल शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षाएं प्राथमिक कक्षा में छात्रों हेतु बेहतर नींव का काम करती है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हमारी पूर्व प्राथमिक कक्षाएं जो आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रही हैं वह अच्छे से संचालित हो रही हैं तथा प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापक उनको सहयोग प्रदान कर रहे हैं। एक अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षा की महती भूमिका है। एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने बताते हुए कहा कि कायाकल्पित विद्यालय होने से छात्रों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है।

खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित कुमार दुबे ने पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की महत्ता पर बल दिया और सरकार की इस योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की जिससे बच्चे प्राथमिक कक्षाओं के लिए तैयार होकर आते हैं और उनके अधिगम में अभिवृद्धि होती है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में अच्छा कार्य करने वाली दो कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों क्रमश: केंद्र राजापुर की मंजू तथा आंगनबाड़ी केंद्र भगवानपुर की अनिता कुमारी तथा बेहतर उपस्थिति वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के छात्र गहनी—1 के बाहुबली गहनी—2 की कुमारी अंशिका सिंघापुर के आदित्य समेत कुल 10 छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एआरपी आशुतोष कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक, ओम प्रकाश गौतम, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read