JAUNPUR NEWS : सेवानिवृत वन दरोगा की हुई विदाई
विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय रेंज के वन दरोगा लाल बहादुर यादव के शुक्रवार को सेवानिवृत होने पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने वन विभाग कार्यालय पर समारोह कर विदाई की गई। गौरतलब हो कि पकरौल आजमगढ़ निवासी वन दरोगा लाल बहादुर यादव ने अपने 38 वर्षीय कार्यकाल में निर्भीक व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह किये बतौर कार्यकाल की पहली पोस्टिंग चंदौली जिले में करने के बाद अगस्त 2021 में केराकत रेंज में अपने कार्यकाल की समाप्ति की। इस अवसर पर वबन क्षेत्राधिकारी अमीत कुमार, उप क्षेत्रीय बनधिकारी लल्लन सिंह, वन दरोगा बिक्रमा यादव, वनरक्षक दिलीप मिश्रा, रेंज बाबू धीरज कुमार (रवि), न्यूनतम वेतनकर्मी राम सेवक यादव, ओम प्रकाश सिंह, अनुज मिश्रा, चौकीदार गामा यादव, इंद्रावती माली आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











