Homeबाराबंकीबूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर हुई कार्यशाला

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर हुई कार्यशाला

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर हुई कार्यशाला

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा बूथ सशक्तिकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है। जिला कार्यालय में हुई बूथ सशक्तिकरण के तृतीय चरण की कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा भाजपा में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन एक सतत प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान का तृतीय चरण प्रारंभ किया गया है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा की बूथ समितियां एवं पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क की अहम कड़ी है जिसके जरिए पार्टी की विचारधारा तथा मोदी-योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं घर-घर पहुंचती है।मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी।विशिष्ट अतिथि व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। कार्यशाला में अजीत प्रताप सिंह, राकेश पटेल, दिलीप मिश्रा, ब्रजेश रावत, पवन सिंह रिंकू, प्रमोद तिवारी, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, गुरुशरण लोधी, डा. अंजू चंद्रा, अलका मिश्रा, रामेश्वरी त्रिवेदी, करुणेश वर्मा, सुशील जायसवाल, प्रवीण सिंह सिसौदिया, अरुण वर्मा, सर्वेश अवस्थी, विवेक तिवारी, अनुपम निगम आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read