Homeबाराबंकीशारदीय नवरात्रि को लेकर शुरू हुई तैयारी

शारदीय नवरात्रि को लेकर शुरू हुई तैयारी

शारदीय नवरात्रि को लेकर शुरू हुई तैयारी

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। शहर में विगत 18 वर्षो से हो रही आवास विकास की दुर्गा पूजा में झांकी निर्माण कार्य विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शुरू हो गया। समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर प्रताप, अंशुमान प्रकाश, पवन मौर्य, मनीष वर्मा सहित कई कार्यकर्ता बल्ली पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। समिति द्वारा विगत कई सालों से बल्ली पटरा की सहायता से भव्य वैष्णो देवी गुफा दर्शन व अमरनाथ गुफा दर्शन के लिए दरबार सजाया जाता है। यहां पर प्रतिदिन हजारो कि संख्या में श्रद्धालु आते हैं। साथ ही 9 दिनों में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है। झांकी के निर्माण में लगभग 20 से 25 दिन का समय लगता है। इसके बाद नवरात्रि के प्रथम दिन दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read