Homeबाराबंकीविश्व शान्ति आन्दोलन की दिलायी गयी शपथ

विश्व शान्ति आन्दोलन की दिलायी गयी शपथ

विश्व शान्ति आन्दोलन की दिलायी गयी शपथ

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मन्दिर लखपेड़ाबाग में विश्व शान्ति आन्दोलन का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम रूपाली शर्मा एवं आशा अवस्थी द्वारा गुरूपूजन सम्पन्न हुआ। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका अलका श्रीवास्तव ने विश्व शान्ति आन्दोलन के उद्देश्य एवं महर्षि जी के सपनों के भारत एवं विश्व शान्ति के विषय में बच्चों को बताया तथा भावातीत ध्यान के प्रचार प्रसार का संकल्प कराया। विश्व शान्ति के स्वयं सेवक विकास अवस्थी एवं प्रतिभा वर्मा द्वारा लघु नाटिका के मंचन से विश्व शान्ति आन्दोलन एवं भावातीत ध्यान के महत्व को स्पष्ट किया गया। भावना साहू ने छात्र-छात्राओं को विश्व शान्ति आन्दोलन की शपथ दिलाई। शिक्षिका रूपाली शर्मा ने भावातीत ध्यान से होने वाले लाभों के विषय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने भावातीत ध्यान की महत्ता बताते हुए महर्षि जी की संकल्पना विश्व शान्ति आन्दोलन के विषय में विस्तृत चर्चा कर छात्र-छात्राओं को इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महर्षि के विश्व शान्ति आन्दोलन को उनके उत्तराधिकारी ब्रहमचारी गिरिश ने सन् 2008 में मूर्त रूप दिया और अब इसे आगे बढाने और महर्षि के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read