Homeबाराबंकीहर घर से भावनात्मक जुड़ाव बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता: उपेन्द्र

हर घर से भावनात्मक जुड़ाव बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता: उपेन्द्र

हर घर से भावनात्मक जुड़ाव बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता: उपेन्द्र

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने पर 30 मई से शुरू हुए महासंपर्क अभियान को भाजपा ने 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। विशेष संपर्क अभियान के तहत अंतिम 3 दिन ताकत झोंकने का निर्णय हुई बैठक में लिया गया है।
सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर से भावनात्मक जुड़ाव पर जोर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें घर घर जाकर केवल भाजपा के पर्चे ही नहीं बाटने हैं बल्कि उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा भी करनी है। हमे उनकी समस्याएं सुननी हैं और उसका स्थाई समाधान भी ढूंढना है। हमें लोगों के दुख दर्द सुनने पर जोर देना चाहिए, इससे अपनेपन का एहसास होता है और जनता का भाजपा से संबंध प्रगाढ़ होता है।
जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 200 मिस कॉल कराने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त हुआ है।

उन्होंने संपर्क से समर्थन अभियान में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त होने पर सांसद सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि विशेष अभियान के तहत 17, 18 व 19 जुलाई को अंतिम तीन दिन पूरी ताकत झोंक कर अभियान को सफल बनाना है।
इस अवसर पर निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी, अमरीश रावत, अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी, शील रत्न मिहिर, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, दिनेश पांडेय, नीता अवस्थी, सुशील जायसवाल, करुणेश वर्मा, सर्वेश अवस्थी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read