Homeबाराबंकीसमाज को नयी दिशा देने का कार्य करता है शिक्षक: परियोजना निदेशक

समाज को नयी दिशा देने का कार्य करता है शिक्षक: परियोजना निदेशक

समाज को नयी दिशा देने का कार्य करता है शिक्षक: परियोजना निदेशक

जनपद स्तरीय शिक्षक संकुल कार्यशाला का हुआ समापन
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पीएल मेमोरियल सभागार में जनपद स्तरीय शिक्षक संकुल कार्यशाला के अंतिम दिन के सत्र में विकास खण्ड हरख, बंकी, मसौली और नगर क्षेत्र के सभी शिक्षक संकुलों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। तीसरे दिन की कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर, हिफजुर्रहमान एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट नवीन कुमार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने संकुल शिक्षकों की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक क्या नहीं कर सकते हैं, बस आप सबको संकल्पित होने की जरूरत है। शिक्षक का पेशा सिर्फ वेतन पाने के लिये नहीं है, बल्कि वह समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। आप सभी शिक्षक संकुल है कुछ करने का जज्बा दिखा होगा तभी आपको शिक्षक संकुल बनाया गया होगा। फील्ड में कार्य करते समय आपको तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सब लोग पूर्ण मनोयोग से सकारात्मकता के साथ कार्य करें, निश्चित तौर पर बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। कार्यशाला के अंत में परियोजना निदेशक ने सभी शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनाने हेतु संकल्प दिलाया।

डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करके छात्रों के जीवन में ज्ञान का भंडार भरने का कार्य करते हैं। अपने गुरुत्तर दायित्वों को निभाने वाले सभी शिक्षक बधाई के पात्र है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण द्वारा वर्तमान सत्र की शैक्षणिक रणनीति, संकुल बैठकों के स्वरूप, शिक्षक संदर्शिका के उपयोग, प्रिंट रिच मैटेरियल के उपयोग, 5 पॉइंट टूल किट, निपुण लक्ष्य एप, रीड अलोंग एप, दीक्षा एप एवं यू-डायस पर प्रस्तुतीकरण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रतिभागियों के साथ रोचक गतिविधियों के लिए टीम की प्रशंसा भी की गयी।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट नवीन कुमार, अभिसारिका वर्मा, सुकेश रंजन श्रीवास्तव, आनंद यादव, जहीर अहमद, अमित राय, जितेंद्र सोनकर, राम प्रकाश, राहुल सिंह, अचला सिंह, कीर्ति अवस्थी, गीतांजलि सिंह यादव, लालचन्द्र, महेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read