मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
राजन प्रजापति/संदीप पाण्डेय
महराजगंज, रायबरेली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। आपको बता दें इसमें कुल 62 मरीज देखे गये जिसमें पुरुष मरीजों की संख्या 18 और महिला मरीजों की संख्या 27 तथा बच्चों की संख्या 17 रही।
जिसमें से 7 मरीज स्वसन रोगी थे, 5 मरीज बुखार के थे, दो गर्भवती महिला थी, 8 मरीज चर्म रोगी थे तथा 26 अन्य सामान्य रोगी आये। इस मौके प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नीलम, दंत चिकित्सक डा. सहिफ़ा बेगम, आरबीएसके चिकित्सक डा. अनुज सिंह, फार्मासिस्ट सुनील कुमार, आयुष फार्मासिस्ट अशोक कुमार, प्रयोगशाला सहायक अमर सिंह, एएनएम साधना, स्टाफ नर्स संविदा श्रुति भट्ट सहित अन्य आशा मौजूद रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













