HomeBiharदो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मगही सम्मेलन सह धरना प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता रवाना

दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मगही सम्मेलन सह धरना प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता रवाना

दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मगही सम्मेलन सह धरना प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता रवाना

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। मगही के सम्मान में मगहीयन चल चला दिल्ली के मैदान में, उक्त आवाहन मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह ने की। उन्होंने नवादा के आर्यन गेस्ट हाउस में संघ के राष्ट्रीय कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा। सिंह ने आगे कहा 9 व 10 जुलाई को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मगही सम्मेलन सह जन्तर- मन्तर पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश- विदेश के सांसद, मंत्री, मगही साहित्यकार, कवि, कलाकार, नाटककार और कई विश्वविद्यालय के कुलपति, भाषाविद विद्ववाजनों की अपस्थिती होने जा रहा है।सभी अतिथि मगही भाषा के दशा और दिशा पर अपने बिचार रखेंगे। गांधी शान्ति प्रतिष्ठान सभागार (दिनदयाल उपाध्याय मार्ग दिल्ली 94) में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें भारत, नेपाल, मौरिशस के हजारों के संख्या में मगही भाषी अपनी एकता का परिचय देते हुए मगही भाषा को सविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। सैकड़ों लोगों का जत्था कोलकाता से महासचिव उदय शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली प्रस्थान करेंगे। बैठक में पारस सिंह, सतेन्द्र सिंह, उदय शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राजकुमार सिंह, रामोतार राम, मनोज शर्मा, चमारी शर्मा आदि शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read