नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी
उदय कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महतो टोला बढौना में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के ऑफिस के ताला तोड़कर चोरी कर लिया है। जिसकी लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सविता देवीने हिसुआ थाने में किया है।
उन्होंने दिए आवेदन में कहा है जब मैं सोमवार को रोज की तरह विद्यालय पहुंची, तो विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और कमरे में लगे पंखा तथा विभागीय द्वारा मध्याह्न भोजन बनाने के लिए दिए गए बर्तन गायब है। उन्होंने इस बाबत हिसुआ थाना में अज्ञात के विरुद्ध विद्यालय में चोरी किए जाने का शिकायत किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













