पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
राजू कुमार
नोखा, रोहतास (बिहार)। नगर परिषद नोखा में बस स्टैंड पर स्थित एक निजी होटल पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक रालोसपा सुप्रीमो सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने बैठक की। जहां पर आशा कार्यकर्ताओं से उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या को बताया। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ सरकार अन्याय कर रही है।
क्योंकि 24 घंटे ड्यूटी यह आशा करती है। मध्य रात को भी जरूरत पड़ती है तो काम करनी पड़ती है और इनके प्रोत्साहन राशि जो दी जाती है वह काफी कम है। वहीं अस्पताल में लाने के बाद उनको बैठने रहने की सुविधा नहीं दी जाती। उन्हें कर्मियों द्वारा भी परेशान करने की शिकायत मिल रही है। जितनी मेहनत आशा कर रही हैं। सरकारी अस्पतालों के लिए ऋण है। जो गर्भवती महिलाओं के साथ टीकाकरण सहित अन्य कई कार्य कर रही हैं।
उनके अनुसार सुविधा एवं प्रोत्सान राशि बढ़ानी चाहिए। सुविधा मिलनी चाहिए। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिक्षक बहाली को लेकर नीतीश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने 18 साल में एक भी शिक्षक को पढ़ाने लायक नहीं छोड़ा और डोमिसाइल नीति को लेकर के कहा कि सरकार रोज नियम बदल रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












