Homeबाराबंकीसाइबर अपराध को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में सभी थानों की महिला बीट अधिकारी द्वारा शक्ति दीदी के माध्यम से अपने क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में बताया गया। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेन्टर 181,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102, एम्बुलेन्स सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read