HomeFirozabadभाजपा नेता को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा

भाजपा नेता को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा

भाजपा नेता को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा

आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में भाजपा नेता मुकेश धामा को महिलाओं ने चप्पलों और लात घूंसों से जमकर पीटा। विवादित धर्मशाला की जमीन के विवाद में हुईं भाजपा नेता की पिटाई। बता दें कि भाजपा नेता मुकेश धामा टूण्डला नगर के निवासी है। वहीं बीजेपी नेता मुकेश धामा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं। मामला यह है कि थाना टूंडला क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सविता परिवार की एक धर्मशाला की जगह है। जिस पर कुछ लोग कब्जा जमाना चाहते हैं। धर्मशाला की जगह वर्तमान में खाली पड़ी है। सविता समाज व भाजपा सहकारी क्रय विक्रय समिति चेयरमैन व सह प्रमुख मीडिया ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र भाजपा बुधवार को विवादित भूमि पर पहुंच गये जहां परिवार के ही लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि तभी भाजपा नेता ने वहां जाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बात से नाराज होकर महिलाओं ने भाजपा नेता को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उनके कपड़े तक फट गए। सविता परिवार की महिलाएं, पुरुष और बच्चों का कहना था कि भाजपा नेता द्वारा उनके परिवार में हस्तक्षेप किया जा रहा था। उनकी जमीन को लेकर वह राजनीति कर रहे थे जिसके कारण उन्होंने उन्हें सबक सिखाया है। यह वाक्या टूण्डला शहर के सिटी सेंटर के सामने का का है जहां विवादित धर्मशाला की जमीन के मामले में पहुंचे भाजपा नेता जिला सहकारी क्रय विक्रय समिति चेयरमैन को महिलाओं और पुरुषों ने चप्पलों और लात घूंसों से जमकर पीटा। उन्हें इतना पीटा गया कि उनके कपड़े तक फट गए। आस—पास के लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया। बताया जाता है भाजपा के एमएलसी राम चन्द्र प्रधान के मुकेश धामा खासम खास है। लोगों का कहना है कि बीजेपी सरकार के होने से और रामचंद्र प्रधान का मुकेश धामा को संरक्षण मिलने से वह नगर में दबंगई करते हैं और नेतागिरी का रौव दिखाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भाजपा नेता को वहां से निकाला। इस मामले में भाजपा नेता का कहना है कि वह विवाद की स्थिति में राजीनामा कराने के लिए गए थे लेकिन परिवार की महिलाओं ने उन्हें ही पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read