Homeझांसी15-17 सितम्बर तक आयोजित होगी कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी

15-17 सितम्बर तक आयोजित होगी कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी

15-17 सितम्बर तक आयोजित होगी कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी

ललित कला संस्थान में कलाप्रेमियों के लिये सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी प्रदर्शनी
मुकेश तिवारी
झांसी। राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “कला आचार्य” चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे होगा। इस चित्रकला प्रदर्शनी में झांसी परिक्षेत्र के लगभग 30 कला आचार्यों की कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी की संयोजक डॉ. श्वेता पाण्डेय ने बताया कि इस चित्रकला प्रदर्शनी का उद्देश्य जहाँ एक ओर चित्रकला विषय के शिक्षकों को एक साथ लाना है। वहीं कला के क्षेत्र में आ रहे परिवर्तनों को एक दूसरे से सीखने-जानने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अत्याधिक कम समय में भी कला शिक्षकों ने अपनी कृतियों को प्रदर्शनी के लिए भेजा, इससे यह कहा जा सकता है कि कला शिक्षक शिक्षण के साथ अपने कार्यों को भी करते रहे हैं। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि कला प्रदर्शनी का उद्घाटन बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में किया जाएगा। राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. मुन्ना तिवारी, अधिष्ठाता कला संकाय, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी और डॉ. आनंद चौबे, मंडलीय परियोजना प्रबंधक सिफ्सा/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित कृतियों को कला प्रेमी 15-17 सितम्बर तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक देख सकते हैं। साथ ही साथ कृतियाँ क्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। कला प्रेमी यदि किसी कृति को क्रय करना चाहता है तो उसका निर्धारित मूल्य अदा करके कर सकता है। कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन के लिए ललित कला संस्थान के शिक्षक डॉ. अजय गुप्ता, दिलीप कुमार और गजेन्द्र सिंह की एक समिति का गठन किया गया है। साथ ही प्रदर्शनी के आयोजन में रौनक, निकेता, देवव्रत, अलादीन, नंदिनी कुशवाहा, राघव अग्रवाल, कोमल और शिव दयाल विद्यार्थी सहयोगी के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read